इलाहाबाद : इलाहाबाद में वंदे मातरम् को लेकर हंगामा हो गया । नगर निगम की बैठक में सभासदों ने वंदे मातरम् गाने को लेकर हंगामा किया । कई सभासदों ने इस पर नाराजगी जताई और बैठक का बहिष्कार कर दिया । गुरुवार को नगर निगम की बैठक थी । बैठक में नगर निगम के सभासद पहुंचे । बैठक की शुरुआत में वंदे मातरम् गाने की बात सामने आई । इस पर वहां मौजूद कुछ सभासदों ने विरोध किया । वंदे मातरम् न गाने को लेकर बैठक में शोरगुल हो गया । वंदे मातरम् का विरोध करने वाले सभासदों ने आरोप लगाया कि, जबरदस्ती एक नई प्रथा शुरू की जा रही है । इस दौरान वहां सभासदों के बीच लंबी बहस हो गई । इसके बाद कुछ सभासद बैठक से बाहर चले गए ।
इससे पहले मेरठ नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी वंदे मातरम् को लेकर विवाद हो गया था । बैठक में विपक्षी मुस्लिम पार्षद वंदे मातरम् गायन के दौरान सदन से उठकर बाहर चले गये थे । इस विषय को लेकर विपक्षी पाषर्दों के रुख को देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने वंदे मातरम् का विरोध करने वाले पाषर्दों की सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव रखा था । साथ ही ऐसे सदस्यों को सदन में नहीं बैठने का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा के सदस्यों ने पास कर दिया ।

No comments:
Post a Comment