• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    IPL में 'खतरनाक' एबी डिविलियर्स को तीन बार आउट कर चुका है यह भारतीय गेंदबाज...

    IPL में 'खतरनाक' एबी डिविलियर्स को तीन बार आउट कर चुका है यह भारतीय गेंदबाज...मुंबई इंडियंस के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की और यहीं कारण है कि वह उन्हें आउट करने में सफल रहे. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रुणाल ने डिविलियर्स को 115 के कुल योग पर आउट कर पेवेलियन भेजा. एबी को क्रुणाल ने मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा से कैच कराया. बेंगलोर के बल्लेबाज डिविलियर्स ने 21 गेंदों में 19 रन बनाए. उनका आउट होना बेंगलुरू के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. एबी अगर विकेट पर रहते तो बेंगलुरू के स्‍कोर को 175 रन के आसपास पहुंचा सकते थे लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम 20 ओवर्स में 142 तक सीमित रह गई.  क्रुणाल ने आईपीएल में तीन पारियों में तीसरी बार डिविलियर्स को आउट किया.

    मुंबई के गेंदबाज ने कहा, "मैंने पूरे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की और इसका फल भी मुझे मिला. मेरे पास डिविलियर्स जैसे दिग्गज के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान हारने के लिए कुछ नहीं था. वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं. भाग्यशाली हूं कि मैंने उन्हें तीन बार आउट कर पवेलियन भेजा है." हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल ने आईपीएल में अपनी बैटिंग से भी सबको प्रभावित किया है. उन्‍होंने चार मैचों में अब तक 88रन बनाए हैं जिसमें 37 नाबाद उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है. चार मैचों में चार विकेट भी क्रुणाल ने हासिल किए हैं. 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel