• Breaking News

    Tuesday, 18 April 2017

    14 मई से इन 8 राज्यों में हर रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

    14 मई से इन 8 राज्यों में हर रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंपप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन की बचत करने के आह्वान पर तमिलनाडु, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों के पेट्रोल पंप मालिकों ने हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय किया है. पेट्रोल पंप मालिकों के एक संगठन ने मंगलवार को बताया कि इस निर्णय पर अमल 14 मई से शुरू किया जाएगा.

    भारतीय पेट्रोल पंप मालिकों के एक समूह के कार्यकारी समिति के सदस्य सुरेश कुमार ने कहा, 'हमने कुछ साल पहले हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने की योजना बनाई थी, लेकिन तब पेट्रोल विपणन कंपनियों ने हमसे इस निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा था. अब हमने रविवार के दिन पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय किया है.'

    तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पुडुच्चेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा में करीब 20,000 पेट्रोल पंप हैं और 14 मई से हर रविवार को यह पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel