• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, ‘कश्मीरियों को सेना-आतंकी दोनों मारते हैं’

    कश्मीर में पहले सेना के जवानों पर पत्थरबाजी और फिर एक युवक (कथित पत्थरबाज) को जीप की बोनट पर बैठाकर घुमाने का वीडियो आने के बाद इस पर बयानबाजी बंद नहीं हुई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, कश्मीरी लोगों को एक आेर आतंकवादी मारते हैं तो दूसरी आेर सेना के जवान।
    एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान से युद्ध की आशंका जताई है।
    बता दे कि, इससे पहले उन्होंने पीओके पर बयान देते हुए कहा था कि, नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की बहुत चिंता है, परंतु सबसे जरूरी है कश्मीर में विश्वास निर्माण करना। चाहे पाक अधिकृत कश्मीर हो या फिर भारत अधिकृत कश्मीर। यहां बातचीत के जरिए लोगों के बीच विश्वास उत्पन्न किया जा सकता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel