• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    अंबेडकर नगर : युवक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

    अंबेडकर नगर : युवक को रौंदते हुए पेड़ से टकराई कार, तीन की मौतउत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित कटेहरी बाजार में बीआरसी कार्यालय के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वाले तीनों लोग अलग-अलग तीन जिलों के निवासी थे.  

    सिद्धार्थनगर निवासी 32 वर्षीय प्रवीण अपने दो रिश्तेदार संदीप निवासी संतकबीरनगर और 28 वर्षीय देवेंद्र निवासी सरैया गोरखपुर के साथ किछौछा और शिवबाबा के दर्शन करने के बाद कार से वापस फैजाबाद की तरफ जा रहे था. कार प्रवीण चला रहे थे. कार बीआरसी कार्यालय कटेहरी के पास पहुंची थी कि अचानक आए एक साइकिल सवार युवक को बचाने के प्रयास में उसे ही रौंदते हुए सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई.

    साइकिल सवार अंबेडकरनगर निवासी अवधेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई. वह देव इंद्रावती महाविद्यालय में चपरासी थे. पेड़ से टकराने के बाद कार चालक सहित उसमें बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रवीण और उनके रिश्तेदार संदीप को मृत घोषित कर दिया गया. दूसरे रिश्तेदार देवेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel