• Breaking News

    Thursday, 13 April 2017

    सीआरपीएफ जवान EVM बचाने के लिए खाता रहा कश्मीरी युवक के लात घूंसे

    जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सीट पर ९ अप्रैल को हुए उपचुनाव में हिंसा की खबरों के बीच एक विडियो भी शूट किया गया था जो कि, अब वायरल हो रहा है। यह विडियो घाटी में सुरक्षाबलों और वहां के युवाओं के बीच फैले तनाव का उदाहरण है।
    विडियो में दिख रहा है कि, कश्मीर के युवा चुनाव ड्यूटी में लगे CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) सैनिकों के साथ किस तरह दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वे न केवल उनके विरुध्द नारेबाजी कर रहे हैं बल्कि हाथापाई भी कर रहे हैं। इस सबके बावजूद हथियारों से लैस सेना के जवान अपना धैर्य बनाए हुए हैं।पत्थरबाज युवकों की हरकतों के जवाब में ये जवान इन युवकों से बचकर निकल रहे हैं। ये जवान श्रीनगर और बड़गाम के पोलिंग बूथ से पोलिंग पार्टी को लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरन पत्थरबाज युवकों के एक गुट ने उन्हें देख लिया और इन सैनिकों को गालियां देते हुए उनपर पत्थर बरसाने लगे। विडियो में दिख रहा है कि ये युवक EVM मशीनें लेकर जा रहे CRPF सैनिकों को थप्पड़ और लात भी मार रहे थे।
    जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने जब अपने सैनिकों से इस मामले पर बात की और पूछा कि, उन्होंने पलटवार क्यों नहीं किया तो इन सैनिकों ने जवाब दिया कि, वे EVM और चुनावी ड्यूटी में लगे अफसरों को लेकर वापस लौट रहे थे। उन पर मशीनों और अफसरों को सही सलामत उनके ठिकाने पर पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। ऐसे में पेलेट गन या किसी और तरह से उन युवकों को जवाब देते तो स्थिति और खराब हो सकती थी क्योंकि पहले ही मतदान के दौरान इतनी हिंसा हो चुकी थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel