• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    मॉल में बाघ को देख कुछ इधर भागने लगे तो कोई उधर, फिर जो हुआ उसे देखकर सभी थे Shocked


     मॉल में बाघ को देख कुछ इधर भागने लगे तो कोई उधर, फिर जो हुआ उसे देखकर सभी थे Shockedजरा सोचिए, आप मॉल में टहल रहे हों तभी कोई बाघ वहां आ जाए. यह बात सोचकर ही शरीर सिहर जाता है. रूस के एक मॉल में सच में ऐसा ही हुआ. यहां लोग इतमिनान से मॉल में शॉपिंग कर रहे थे तभी अचानक वहां बाघ आ गया, पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये यहां कैसे पहुंच गया. बाघ को देखते ही डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे. तभी लोगों की नजर पड़ी बाघ खुद से यहां तक नहीं पहुंचा है, उसे पट्टे से बांधकर एक शख्स लेकर आया है. तब जाकर लोगों के जान में जान आई. फिर वहां मौजूद लोग और दुकानदार मोबाइल से इस बाघ का वीडियो बनाने लगे. हालांकि कोई भी बाघ के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था. सभी दूर से ही उसे निहार रहे थे. बाघ भी ऐसे चल रहा था मानो वह पालतू डॉग हो. वह अपने मालिक के साथ चल रहा था.

    कारलिया के लोटस प्लाजा मॉल में सात अप्रैल को अचानक एक बाघ आ गया. वह यहां आते ही टहलने लगा. बाघ को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई. इसके बाद भी बाघ कोई ऐसी हरकत नहीं करता दिखा कि जिससे लोग घबरा जाएं.मॉल में बाघ के पहुंचने का वीडियो बनाने वाले एक दुकानदार ने कहा, 'केवल मैं ही नहीं, वहां मौजूद सभी लोग अचंभित थे. वहां मौजूद सभी लोग अपने कैमरा और मोबाइल से बाघ का वीडियो बनाने में जुट गए. बच्चे और बड़े सभी बड़ी उत्सुकता के साथ बाघ को देख रहे थे.' उन्होंने बताया कि वह बाघ सर्कस में काम करने वाला था. वह अपने ट्रेनर के साथ यहां आया था. उसका नाम कात्या है.

    बताया जा रहा है कि मॉल में बाघ के आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कुछ ही देर में लोग शांत हो गए और उस बाघ की हरकतों का आनंद लेने लगे. कई लोग तो पहली बार बाघ को सामने से और इतने नजदीक से देख रहे थे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel