• Breaking News

    Saturday, 15 April 2017

    स्टेशन के टीवी स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, सीएम के बेटे ने दो घंटे में बेची 7.3 लाख की आइसक्रीम

    स्टेशन के टीवी स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, सीएम के बेटे ने दो घंटे में बेची 7.3 लाख की आइसक्रीमnaiduniaराजधानी दिल्ली के सर्वाधिक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर एलईडी टीवी पर अश्लील वीडियो चला. अचानक हुई इस घटना से मेट्रो स्टेशन पर मौजूद लोग हतप्रभ रह गए. गत 9 अप्रैल को हुई इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया. रविवार के अखबारों में इस घटना का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है. वहां तेलंगाना में सीएम चंद्रशेखर राव के बेटे और मंत्री केटी रामाराव ने शनिवार को सिर्फ दो घंटे में 7.3 लाख रुपये आइसक्रीम बेचकर कमा लिए. इस समाचार को भी समाचार पत्रों ने स्थान दिया है. इसके अलावा ओडिशा में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की खबर सभी अखबारों में वरीयता से छापी गई है.   

    मेट्रो स्टेशन की एलईडी स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो
    जागरण में खबर है- दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगी स्मार्ट एलईडी टीवी की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है. अचानक अश्लील वीडियो चलने से सैकड़ों यात्री हैरान हो गए. कुछ यात्रियों ने मोबाइल में वीडियो शूट कर सोशल नेटवर्क पर अपलोड कर दिया. शनिवार को वीडियो वायरल हुआ. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है. तीन युवकों ने वाईफाई के जरिए अपने मोबाइल से शर्मसार करने वाली यह हरकत की. यह घटना 9 अप्रैल की है.ये हैं तेलंगाना सीएम के बेटे, 2 घंटे में बेची 7.3 लाख की आइसक्रीम
    नईदुनिया ने लिखा है- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामाराव ने शुक्रवार को हैदराबाद में आइसक्रीम व जूस बेचकर महज दो घंटे में 7.3 लाख रुपये कमा लिए. सांसद माला रेड्डी ने पांच लाख तो एक अन्य नेता ने एक लाख रुपये की आइसक्रीम खरीदी. रामा राव तेलंगाना सरकार में सूचना तकनीक और नगरीय प्रशासन मंत्री भी हैं. मौका प्रदेश में 14 से 20 अप्रैल तक गुलाबी कुली दिवस मनाने का है. इस दौरान पार्टी के लिए फंड जुटाया जा रहा है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel