• Breaking News

    Friday, 7 April 2017

    यूएस का सीरिया के सैन्य ठिकानों पर हमला, असद ने कहा-मूर्खतापूर्ण कार्रवायी

    दमिश्क, एएफपी। सीरिया में रासायनिक हथियारों से किए गए हमले के बाद अमेरिका ने जिस तरह कार्रवाई करते हुए वहां के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं उसको लेकर सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राष्ट्रपति बशर अल अशद के कार्यालय ने अमेरिकी मिसाइल हमले को मुर्खतापूर्ण और गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई करार दिया है।
    राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “अमेरिका ने जो कुछ भी किया है वह मूर्खतापूर्ण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के अलावा और कुछ भी नहीं है। यह बात अमेरिका की अदूरदर्शी और हकीकत से परे उसके राजनीतिक और सैन्य तौर में दिवालियापन को दर्शाता है।”
    न्यूज एजेंसी साना ने बताया था कि अमेरिकी की तरफ से किए गए इस मिसाइल हमले में नौ सीरिया के नागरिक की मौत हो गई जबकि बच्चों समेत चार लोग घायल हुए हैं। दमिश्क में हुए रासायनिक हमले के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वहां की सरकार की जिम्मेदार ठहराया और इसे घातक हमला करार दिया। इस घटना में सत्तर नागरिक की मौत हो गई। वाशिंगटन ने कहा कि इस घटना के बाद दमिश्क में 59 क्रूज मिसाइलें शायरत छावनी पर दागी गई।  
    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि सीरिया में मौजूद रूस के कमांडर्स को पहले ही इस बात की सूचना दे दी गई थी ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। सीरिया की सेना ने इसे उत्तेजक कार्रवाई करार देते हुए कहा कि अमेरिकी हमले में छह लोगों की मौत हुई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel