मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करनेवाले एक गिरोह के चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है. इनके पास से चोरी के कुल छह गाड़ियां बरामद की गई हैं. अब पुलिस इनसे इनके और भी साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुट गई है.
टीआई अनिल यादव ने बताया कि नॉवेल्टी मार्केट में बहुत सारी गाड़ियां होती हैं और बेतरतीब ढंग से पार्क की जाती हैं. गाड़ियां चोरी होने की शिकायत मिलने पर सिविल ड्रेस में और वर्दी में भी आरक्षकों को यहां पर तैनात कर दिया गया था. वे यहां आने-जाने वाले लोगों पर लगातार नजर रखने लगे.
उन्होंने कहा कि इसी दौरान एक दिन इन आरक्षकों ने एक बाइक पर तीन संदिग्ध लड़कों को पकड़ लिया जो भाग रहे थे. इनकी तलाशी लेने पर इनके जेब से गाड़ियों के मास्टर चाभी बरामद किए गए. फिर इनसे पूछताछ की गई. इन लोगों के पास से और पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई.बता दें कि पकड़े गए लोगों के नाम मुकेश, अकबर सुरेश हैं. ये सभी आरोपी आष्टा के रहने वाले हैं. मौज मस्ती और अय्याशी के लिए इंदौर के अलग अलग इलाकों से वाहन चोरी की बात इन्होंने कबूल की.इसी तरह एमजी रोड पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक अभिषेक को भी पकड़ा है. उसके पास से चोरी की मोटरसाइकल जब्त की गई है. पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह सागर कुटी का रहने वाला है. इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है. पैसों की कमी के चलते उसने गाड़ी चुराना शुरू कर दिया था.
No comments:
Post a Comment