• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    ऑटो वाले ने किया लड़की के साथ दिल जीतने वाला काम, फेसबुक पर किस्सा हुआ वायरल

     ऑटो वाले ने किया लड़की के साथ दिल जीतने वाला काम, फेसबुक पर किस्सा हुआ वायरलहम जब कभी सड़क पर निकलते हैं तो अक्सर यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर बहस होते हुए देखते हैं. कई बार तो हम भी ऑटो चालकों की मनमानी के शिकार होते हैं. फेसबुक पर हैदराबाद के एक ऐसे ऑटो चालक की कहानी वायरल हो रही है जो शायद आपका नजरिया बदल दे. वृजाश्री वेणुगोपाल नाम के यात्री ने अपने फेसबुक पेज से इस ऑटो वाले की कहानी पोस्ट की है. पोस्ट में कहा गया है कि वृजाश्री वेणुगोपाल वीजा के लिए इंटरव्यू देने हैदराबाद आईं थीं. यहां उन्हें 5000 रुपए की जरूरत पड़ गई. जबकि उस वक्त उनके पास केवल 2000 रुपए थे.

    पैसे के लिए वृजाश्री कई एटीएम की खाक छानी पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी. वे कई दुकानदारों के पास भी गईं और कार्ड स्वाइप कर पैसे देने का आग्रह किया पर यहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा. अब वह सोच रहीं थीं कि शायद उन्हें बिना पासपोर्ट बनवाए खाली हाथ लौटना पड़े.उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर से झलक रही थीं. वह हताश दिख रही थीं, तभी उनके जीवन में एक ऑटो वाला फरिश्ता के रूप में आया. फेसबुक पोस्ट में वृजाश्री ने ऑटो चालक को बाबा कहकर संबोधित किया है. वृजाश्री ने लिखा, 'बाबा से मेरी कोई जान-पहचान नहीं थी. इसके बाद भी उन्होंने अपनी बचत में से 3000 रुपये उनके सामने रख दिए.'

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel